जगदलपुर

सुशासन तिहार- 2026 जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम

जगदलपुर =06 मई सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर  किरण सिंह देव एवं सांसद बस्तर  महेश कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की जनहितकारी पहल की सराहना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण सिंह देव ने कहा कि सरकार जनता के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों—विधायक, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे आम जनता की बात, शंकाओं और समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभाग सीधे जनता के बीच पहुंचकर अपनी योजनाओं, कार्यों की जानकारी देते हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं।

सांसद बस्तर  महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से एक त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल शिविर का आयोजन किया गया। मारकेल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में 29 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका निरीक्षण सांसद बस्तर  महेश कश्यप एवं विधायक जगदलपुर  किरण सिंह देव के द्वारा किया जाकर वहां उपस्थित जनसमूह से सीधे संवाद भी किया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में विधायक  किरण सिंह देव एवं सांसद श्री महेश कश्यप ने कुल 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। शिविर में बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार तथा सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सुशासन तिहार कार्यक्रम में पूर्व विधायक  सुभाऊ कश्यप , निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जनपद पंचायत सदस्य गण, संरपंचगण, मंडल प्रभारी रजनीश पानीग्राही, सुब्रतो विश्वास, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सीमांचल दास, राजेश शर्मा, मनोज पटेल, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, सीईओ अमित भाटिया,बीईओ अरूण दास , एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button