जगदलपुर

अधिकारी का नेतृत्व प.बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जन-आकांक्षाओं को स्वर देने में मील का पत्थर साबित होगा और डॉ. मुखर्जी के ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को सिद्ध करने के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई

जगदलपुर = भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने  सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। श्री देव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि श्री अधिकारी का नेतृत्व पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जन-आकांक्षाओं को स्वर देने में मील का पत्थर साबित होगा और श्री अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में बंगाल भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अखण्ड भारत के स्वप्नद्रष्टा अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों के ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को सिद्ध करने के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने श्री देव ने कामना की कि भाजपा शासनकाल बंगाल में भयमुक्त वातावरण का सृजन करके राज्य को नवनिर्माण की ओर अग्रसर करेगा। बंगाल की जनता जिस सुशासन और सर्वतोमुखी विकास की प्रतीक्षा कर रही है, उसे धरातल पर उतारने में श्री अधिकारी के नेतृत्व में गठित होने वाली प्रदेश सरकार की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रहेगी। बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और एकात्म राष्ट्रवाद की रक्षा करते हुए एक ऐसे बंगाल का उदय होगा जो विकास के हर मानक पर देश का नेतृत्व करेगा। श्री देव ने कहा कि श्री अधिकारी का लंबा राजनैतिक अनुभव और बंगाल की माटी से उनका जुड़ाव राज्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार उनके सफल कार्यकाल और बंगाल के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button