जगदलपुर

केन्द्रीय जेल जगदलपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से 1,572 पुरुष एवं 140 महिला दोषसिद्ध बंदियों ने किया योगाभ्यास

जगदलपुर =21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल जगदलपुर में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेल के अधीक्षक अक्षय तिवारी सहित  अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रशिक्षकों
शेख शमीमुद्दीन ,( बबलू) एम गोविंद राव गोपाल राव कमल नारायण आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की तरफ से किया गया

प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए आवश्यक बताया गया।

इस कार्यक्रम से केन्द्रीय जेल जगदलपुर के 1,572 पुरुष दोषसिद्ध बंदी एवं 140 महिला दोषसिद्ध बंदी लाभान्वित हुए। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मानसिक शांति एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

केन्द्रीय जेल प्रशासन ने बताया कि योग बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं व्यक्तित्व विकास का एक प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से तनाव प्रबंधन, आत्म-अनुशासन तथा मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, जिससे बंदियों के समग्र विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जेल प्रशासन ने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button