सुकमा

शिक्षा, स्वास्थ्य और शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर पहुंचा योजना जत्था

गांव-गांव पहुंच रहा जागरूकता का संदेश, बारिश के बीच भी उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह

सुकमा = कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एवं नीति आयोग के तत्वावधान में संचालित योजना जत्था अभियान के माध्यम से जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं की जानकारी और साक्षरता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सुकमा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोर्रा तथा ग्राम पंचायत सोना कूकानार के राऊत पारा में मॉडल साक्षरता कार्यक्रम एवं योजना जत्था का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्रमशः 76 और 155 ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही, जहां शिक्षा, साक्षरता और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बरसात के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों, स्वच्छता और बीमारी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। योजना जत्था की टीम ने नाटक, संवाद और जनसंपर्क के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया, जिससे ग्रामीणों ने सहजता के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की पात्रता, लाभ और उनका लाभ उठाने की प्रक्रिया से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

लगातार हो रही वर्षा के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह और सहभागिता कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने यह साबित किया कि प्रशासन की जनहितकारी पहल लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिसके लिए योजना जत्था अभियान निरंतर गांव-गांव पहुंचकर जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button