सुकमा

दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह

रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां

सुकमा = रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल के तहत जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, सुकमा द्वारा जिले के पुलिस जवानों के लिए विशेष ‘रक्षा सूत्र’ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक, सुकमा को राखियां भेंट की गईं, जिन्हें जिले के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचाया जाएगा। परिवार से दूर रहकर कर्तव्य निभा रहे इन जवानों तक बहनों का स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद पहुंचाने की यह पहल उनके त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान की भावपूर्ण अभिव्यक्ति है।

‘रक्षा सूत्र’ अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन ने सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ अपनत्व और सामाजिक जुड़ाव का संदेश दिया। विभाग की ओर से कहा गया कि हमारे भाई दिन-रात देश और समाज की रक्षा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, ऐसे में रक्षाबंधन पर उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है। यह रक्षा सूत्र उनके लिए केवल राखी नहीं, बल्कि समाज के विश्वास, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों को भी पर्व की खुशियों और अपनेपन का एहसास मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button