जगदलपुर

जनता से जुड़ाव ज़रूरी, जन सेवा में अग्रणी रहें कार्यकर्ता – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया

कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने भाजपा निरंतर कर रही है संगठनात्मक बैठकें

➡️भानपुरी मण्डल की शक्ति केन्द्र की बैठक में सम्मिलित हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, ग्रामीण कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद 

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने निरंतर संगठनात्मक बैठकें कर रही है। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की बैठकों में संगठन के बड़े चेहरे शामिल हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया शनिवार को भानपुरी मण्डल में सालेमेटा शक्ति केन्द्र व भानपुरी शक्ति केन्द्र की बैठक में सम्मिलित हुए और ग्रामीण कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया।

श्री लाटिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है। शक्ति केन्द्र में आने वाले प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना है। बूथ कमेटी के सदस्य व कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचें और उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास करें। केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने अग्रणी भूमिका निभायें। जनता से जुड़ाव आवश्यक है।

दोनों शक्ति केन्द्र की बैठक में संगठन द्वारा दिये गये कार्यक्रमों के संचालन की जानकारी ली गयी और आगामी कार्यक्रम के विषय में मार्गदर्शन दिया गया। बैठक का संचालन भानपुरी मण्डल महामंत्री तुलसु राम कश्यप व आभार प्रदर्शन शक्ति केन्द्र प्रभारी महेश कश्यप ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, जिला महामंत्री परीस राम बेसरा, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला मंत्री खितेश मौर्य, भानपुरी मंडल अध्यक्ष प्रवीण साँखला, जनपद सदस्य गौरव कश्यप,जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक ब्रिजेश शर्मा, जोहन गावड़े, रमेश दिवान, भालमन कश्यप, ओम प्रकाश कश्यप, घनश्याम चौहान,बेनुधर साहू, लखमुराम कश्यप आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button