भाजपा चलायेगी समरसता संकल्प अभियान, गुरु पूर्णिमा से होगा आरम्भ
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 जयंती पर समूचे देश में भाजपा मनायेगी सामाजिक समरसता अभियान, निरंतर सात महीने चलेंगे कार्यक्रम

♦️स्वतंत्रता दिवस पर हर तिरंगा अभियान भी मनायेगी भाजपा, आम जन को जोड़ेंगे कार्यकर्ता
♦️भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई जिलास्तरीय कार्यशाला
➡️जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ कर रही है, जो 29 जुलाई से 27 फरवरी 2027 तक निरंतर समूचे देश में चलाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान भी भाजपा चलायेगी और आमजन को राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम में अधिक से अधिक जोड़ेगी। आज सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में इन दोनों महत्वपूर्ण अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर प्रभारी सतीश लाटिया विशेष रूप से शामिल रहे।
कार्यशाला में श्री लाटिया ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुये अवगत कराया कि गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई से सामाजिक समरसता अभियान पूरे भारत में भाजपा द्वारा सात महीने तक निरंतर चलाया जायेगा। जिसमें बूथ स्तर, मण्डल स्तर तक विविध आयोजन लगातार होंगे। सामाजिक समरसता का संदेश देने इस अभियान में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता सहभागिता निभायेंगे और आमजन को भी इस पावन अभियान में जोड़ा जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान इस वर्ष भी भाजपा जोश-खरोश के साथ मनायेगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में महती भूमिका सुनिश्चित करने कहा।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। सामाजिक समरसता अभियान का जिला संयोजक रजनीश पाणिग्रही एवं हर घर तिरंगा अभियान का जिला संयोजक परीसराम बेसरा को नियुक्त किया गया है।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, सुधीर पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, आर्येंद्र सिंह आर्य, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू, लखीधर बघेल, फूल सिंह सेठिया, मनोहर ठाकुर, संतोष बघेल, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, विनय सोना, नीलाम्बर सेठिया, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, पुरूषोत्तम जोशी, प्रवीण सांखला,हरिराम मण्डावी, तरूण पाण्डेय, देवीप्रसाद बेंजाम, सुखदेव मण्डावी, पीताम्बर कश्यप, सुनील कोर्रामी, मंगतू कश्यप, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, राजेश श्रीवास्तव, यशवर्धन राव, नीलम यादव, विपिन मालवीय, राजपाल कसेर,संतोष बाजपेयी, दिगम्बर राव,शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, मनोज पटेल, सुरेश मिश्रा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




