बस्तर भाजपा के पितृ पुरुष स्व. बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने किया माल्यार्पण

जगदलपुर = भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बस्तर भाजपा के पितृ पुरुष, जननेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप की प्रतिमा स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन और बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भाजपा के संगठन को बस्तर के गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श, कार्यशैली एवं जनसेवा की भावना आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी स्व. बलिराम कश्यप के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर , युवा मोर्चा बस्तर जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव,उपाध्यक्ष आनंद झा, विकास पात्रो,अभिषेक तिवारी,सोम प्रकाश जोशी,राहुल सोनी,कृष्णा निषाद,मनिविक्रम नायडू, शरद श्रीवास्तव, राज देवांगन, रवि शर्मा, प्राचीन तिवारी,जशवंत जोशी,विवेक साहू,दीपक पांडे, गौरव, धीरेंद्र कुमार, रवि शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



