Breaking Newsजगदलपुरबस्तर संभाग

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना हेतु भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किया सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी जिला सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा अनुपमा चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य व शीघ्र स्वस्थ होने एवं दीर्घायु होने की मंगलकामना के लिये श्री वीर हनुमान जी की महाआरती एवं श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया।

धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रभु श्री हनुमान जी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। सभी ने कामना की कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः उसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा, संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय रहें। कार्यक्रम के संयोजक मनोहर दत्त तिवारी ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सामूहिक प्रार्थना व श्रद्धा से की गयी आराधना अवश्य फलदायी होगी। उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी से किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ लाभ, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिये मंगलकामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्राही , नरसिंह राव, रंजीत पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, राजपाल कसेर, उदय दुबे, सविता दुबे, योगेश ठाकुर, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, योगेश शुक्ला, अतुल सिन्हा, संजय चन्द्राकर, शशिनाथ पाठक, दिलीप झा, परमेश राजा, उमेश सिंह यादव, सतीश वाजपेयी, अविनाश किशन धुव्र, विकास पात्रो, सोमप्रकाश जोशी, अशोक सिंह, उमा मिश्रा, कमल झज्ज, रमाराव, कुसुम कौर, जयंती, शांति ठाकुर, रेखा दुबे, कमल ठाकुर, सावित्री नाग, सेवती नाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, इंदिरा वार्ड वासी, शुभचिंतक, भक्तगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button