जगदलपुर

कार्यशाला को संबोधित करने मोबाइल के जरिए कार्यकर्ताओं से जुड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कहा – सेवा और समर्पण से मजबूत होता है संगठन

दिल्ली से इलाज के बीच कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का भावुक संदेश - संगठन सर्वोपरि

➡️स्वास्थ्य की चिंता छोड़ संगठन को दी प्राथमिकता, किरण सिंह देव के संदेश से भावुक हुए कार्यकर्ता

जगदलपुर = विगत दिनों दुर्घटना में घायल होकर दिल्ली में उपचाररत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने स्वास्थ्य की चिंता किये बिना आज शुक्रवार को मोबाइल के माध्यम से जगदलपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्य समिति एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला को संबोधित किया।

दिल्ली से कार्यकर्ताओं के बीच अपनी आवाज़ पहुंचाते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन के प्रति अपने समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय जुड़ाव का भाव प्रकट किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के परिश्रम, सेवा और समर्पण में निहित है। श्री देव ने कार्यकर्ताओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई व शुभकामनायें देते हुये कर्म पथ पर निरंतर आगे बढ़ने कहा।

उनके संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। उपचार के बीच भी संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं से संवाद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भावुक कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष का संदेश स्पष्ट था कि व्यक्तिगत परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, संगठन और समाजसेवा का संकल्प सदैव सर्वोपरि है।

कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने और पूर्ण स्वास्थ्य के साथ संगठन के बीच लौटने की कामना की। पूरे सभागार में उनके प्रति स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का भाव नजर आया। सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वेंकट, संभाग सहप्रभारी हरपाल सिंह भामरा, सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, विधायक विनायक गोयल, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप,महापौर संजय पाण्डेय सहित प्रदेश व जिला संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button