सेवा संकल्प अभियान के जरिये जन-जन से जुड़ें कार्यकर्ता – पवन साय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलायेगी "सेवा संकल्प अभियान", 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक निरंतर चलेगा अभियान

➡️भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय ने दिया मार्गदर्शन
➡️राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम, सेवा भावना के साथ जनता के मध्य पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
जगदलपुर =प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा एवं जन समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी समूचे देश में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक निरंतर एक माह “सेवा संकल्प अभियान” चलायेगी। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 13 प्रमुख कार्यक्रम तय किये गये हैं,जिसका आयोजन बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक किया जायेगा। जिसको लेकर आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेवा संकल्प जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुये। 
श्री साय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूरे होने पर “सेवा संकल्प अभियान” राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से चलाया जायेगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संपूर्ण समर्पण भाव से अभियान से जुड़ कर अपनी महती सहभागिता निभायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा जीवन सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। श्री मोदी ने कोराना जैसी वैश्विक महामारी में देश को संभाला, देशवासियों के स्वास्थ्य की रक्षा के उपाय किये। काश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया, बस्तर सहित पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा किया। श्री साय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के जरिये प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है और सभी की सहभागिता सुनिश्चित करनी है। जनता के मध्य पहुंच कर सेवा भावना को स्थापित करना है। कार्यशाला को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट, संभाग सहप्रभारी हरपाल सिंह भामरा, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन सांसद महेश कश्यप ने किया। इस दौरान कार्यशाला में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक विनायक गोयल, डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, टेकेश्वर जैन, सुधीर पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, खेमसिंह देवांगन, रामाश्रय सिंह, बलदेव मण्डावी, परीस राम बेसरा,अश्विनी सरडे आदि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



