जगदलपुर

गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पार्षद लोकेश चौधरी ने आयुक्त को सौंपा पत्र

जगदलपुर =गणेश उत्सव को देखते हुए चन्द्रशेखर आज़ाद वार्ड क्र. 41 के पार्षद लोकेश चौधरी ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर नगर पालिक निगम जगदलपुर के आयुक्त को पत्र सौंपा है।

पत्र के माध्यम से बड़े पुलिया विसर्जन स्थल पर क्रेन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, मोटर बोट, तैराक दल एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है।

पार्षद ने पत्र में कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन स्थल पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

पत्र में प्रमुख रूप से—

➡️बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पर्याप्त क्षमता वाली क्रेन की व्यवस्था।

➡️ विसर्जन मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था।

➡️ जलाशय में सुरक्षा के लिए मोटर बोट की व्यवस्था।

➡️प्रशिक्षित तैराक दल की पर्याप्त संख्या में तैनाती।

➡️ मुख्य सड़क पर पुलिस/ट्रैफिक व्यवस्था एवं जाम से बचाव के उपाय।

➡️बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक बोर्ड, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

पार्षद लोकेश चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से इन व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि गणेश प्रतिमा विसर्जन का आयोजन शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button