मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे सुकमा
हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

सुकमा =13 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने सुकमा पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुलिस लाइन हेलीपैड सुकमा पहुंचे।
हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप एवं महेश कश्यप सांसद बस्तर भी पहुंचे।मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर पी सुंदरराज, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी धनीराम बारसे, जनप्रतिनिधि अरूण सिंह भदौरिया, नुपुर वैदिक, कोरसा सन्नू, विश्वराज सिंह चौहान, हुंगाराम मरकाम, लीलाधर राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।