Jagdalpur

सरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक युवाओं ने सांसद के समक्ष थामा भाजपा का दामन

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने युवाओं को गमछा पहनाकर कराया भाजपा प्रवेश

जगदलपुर:- भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज 50 से अधिक की संख्या में बस्तर सांसद महेश कश्यप के समक्ष उनके निवास में बोरपदर के युवा भाजपा में शामिल हुए ।

बोरपदर के सरपंच रामसिंह कश्यप के नेतृत्व में सांसद निवास पहुँचे युवाओं को गमछा पहनाकर मिठाई खिलाकर बस्तर सांसद ने भाजपा प्रवेश कराया।

इस दौरान बस्तर सांसद श्री कश्यप ने कहा की मै सभी साथियों का भाजपा में स्वागत करता हूं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा पार्टी में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। भाजपा में एक छोटा सा कार्यकर्ता आज प्रधानमंत्री – मुख्यमंत्री – सांसद – विधायक के पद पर है, तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है, सबसे अधिक लोकप्रिय है। मोदी जी के कारण भारत पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है।मोदी जी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो रहा है हर तरफ खुशहाली है। पिछले 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बहुत दुखी रही। जनता ने प्रचंड मतो से भाजपा को सेवा का अवसर दिया है और आते ही भाजपा सरकार ने 2 महीना के अंदर ही मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास, 2 साल बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, राम लला के दर्शन की योजना, पीएससी घोटाले कि सीबीआई जांच, 3100 रु में 21 क्विंटल धान की खरीदी ये सभी निर्णय केवल 2 महीने में ले लिए गए।

भाजपा की नीति राष्ट्र सर्वोपरि की नीति है। हमारे प्रधानमंत्री 24 घंटे में 20 घंटे कार्य कर देश को विकसित बनाने के मिशन के लगे है। पिछले 10 वर्षो में मोदी जी के प्रयासों से यह लगता है भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा।

सांसद ने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा प्रवेश हेतु उन सभी को धन्यवाद ज्ञापित भी किया।

इस दौरान चित्रकोट विधायक  विनायक गोयल,सर्गीपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष  पुरषोतम जोशी सहित अधिक संख्या में भाजपा सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button