Jagdalpur

महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने मतदाताओं, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का माना आभार

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं तथा चुनाव आयोग का जताया आभार

जगदलपुर में कमल खिलेगा, सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जगदलपुर को संवारेंगे – संजय पाण्डे

जगदलपुर = नगरीय निकाय चुनाव निर्विघ्न संपन्न होने पर भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने समस्त मतदाताओं, क्षेत्रवासियों व चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, पुलिस बल, सुरक्षा कर्मियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। संजय पाण्डे ने कहा कि सभी के सहयोग व अथक परिश्रम से नगरीय निकाय चुनाव बिन बाधा सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ है। बस्तर अंचल के सभी निवासी, मतदाता, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, सभी ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ता बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं।

भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी ने कहा है कि भाजपा जगदलपुर की महापौर सीट सहित 48 पार्षद की सीट हम बहुमत से जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जिस तरह मतदाताओं में भाजपा के प्रति उत्साह दिखाया, उससे हमें पूरा विश्वास है कि हम जगदलपुर की सभी सीट बड़े अंतराल से जीतेंगे।

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कहा कि चुनाव-प्रचार के दौरान पूरे शहर में अलग-अलग वार्ड स्तर तक जाने का अवसर मिला, हर जगह भाजपा को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। राज्य में डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरी की गई मोदी जी की गारंटियों पर हमें जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। भाजपा के बूथ में जहाँ लंबी कतारें नजर आ रहीं थी, वहीं कांग्रेस के स्टॉल में खाली कुर्सियां देखकर चुनाव परिणाम का अनुमान लगाया जा सकता है। संजय पाण्डे ने शहर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, पुलिस प्रशासन तथा मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने लोकतंत्र के इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने दिन रात परिश्रम की पराकाष्ठा की है, उसका अभूतपूर्व परिणाम होगा और हम जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जगदलपुर शहर को संवारेंगे।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button