जे.सी. आई.जगदलपुर सिटी के नए पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जगदलपुर = 26 अप्रैल 2025 — JCI जगदलपुर सिटी द्वारा 2025 की नवीन कार्यकारिणी का भव्य *शपथ ग्रहण समारोह* होटल अविनाश इंटरनेशनल, जगदलपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शाम 8:30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें कई गणमान्य अतिथि, जे.सी.आई. क्लब के सदस्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख और शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस समारोह में *प्रतीक चिखलिकर* को *अध्यक्ष* और *गौरव डोडिया* को *सचिव* के रूप में शपथ दिलाई गई। इनके साथ 2025 की पूरी कार्यकारिणी ने भी पदभार संभाला।
मुख्य अतिथि संजय पांडेय* (महापौर, जगदलपुर नगर निगम) एवं आकाश श्रीश्रीमाल* (CSP बस्तर पुलिस) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों अतिथियों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं अपने संदेश में साइबर क्राइम पर जागरूकता एवं शहर को स्वच्छ रखने पर प्रेरित किया।
इस बार कार्यकारिणी मे *चेप्टर इंचार्ज*: पीयूष हेलिवाल, *मार्गदर्शक व सलाहकार*: अनिल राव मद्दी, अध्यक्ष प्रतीक चिखलिकर,
सचिव गौरव डोडिया, कोषाध्यक्ष अपुल जैन ,
उपाध्यक्ष (ग्रोथ) नितिन खत्री,उपाध्यक्ष (स्वास्थ्य और फिटनेस)डॉ. नरेंद्र लाहोटी , उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण और व्यापार) दिलीप शुक्ला, ग्रेस्टर राघव हेमानी,जनसंपर्क अधिकारीनितेश सिंह चौहान ,
कार्यक्रम के दौरान जे.सी.आई जगदलपुर ने इंस्टाग्राम पेज का लॉन्च किया एवं कार्यक्रम में श्री श्याम सोमानी, भंवर बोथरा, श्रीपाल जैन, श्री हनुमंत राव, विवेक सोनी, मनीष मूलचंदानी, जयंत नायडू, चंद्रेश चांडक के साथ शहर की काफी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
इस कार्यक्रम के स्थापना अधिकारी, *निलेश चंद* थे एवं कार्यक्रम निदेशक *नितिन खत्री* थे और इसके पश्चात रात्रि भोज का आयोजन हुआ।
यह आयोजन JCI जगदलपुर सिटी की युवा नेतृत्व को सशक्त करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।