Jagdalpur

योग हमारी सांस्कृतिक धरोहर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में योग शिविर का आयोजन

♦️ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव योग शिविर में शामिल हुये, कहा; अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को स्थान दें

जगदलपुर= अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार की सुबह भाजपा जिला कार्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुये। योग शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने योगाभ्यास किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इस अवसर पर योग दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि आज के इस कठिन दौर में, जहाँ बीमारियां और जनसंख्या दोनों तेजी से बढ़ रही हैं, योग एक ऐसा माध्यम है जिससे हम सभी एक स्वस्थ, संतुलित व खुशहाल जीवन जी सकते हैं। योग केवल शरीर की क्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ आत्मा, मन व चेतना को जोड़ने वाली जीवन शैली है। भारत, जो योग की भूमि है, ने सदियों से इसे संरक्षित और प्रचारित भी किया है। योग हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और आज समूचे विश्व में इसके वैज्ञानिक लाभों को स्वीकार किया है।

किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग विश्व पटल पर भारत की अमूल्य धरोहर के रूप में स्थापित हो चुका है। हम सभी अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें।

योग शिविर में पतंजलि परिवार के योग शिक्षक डा. मनोज पाणिग्रही ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्रही, आलोक अवस्थी, मनोहर तिवारी, संजय चंद्राकर, शशिकांत पाठक आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक गण मौजूद रहे।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button