जगदलपुर

विशेष जनसंपर्क अभियान में अग्रणी भूमिका निभाये अजजा मोर्चा – सत्यनारायण सिंह

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता - विकास मरकाम 

➡️भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह व औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम विशेष रूप से शामिल हुये

जगदलपुर  =संगठनात्मक गतिविधियों को रफ्तार देने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें विशेष रूप से भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह एवं औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम शामिल हुये। जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों को लाभान्वित करने मार्गदर्शन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुये अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र की एनडीए सरकार के सफलतम बारह वर्ष पूर्ण हुये है। 21 जून तक चलाते जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान में अजजा मोर्चा सभी निर्धारित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भूमिका निभायें। श्री सिंह ने अजजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिये सक्रियता से कार्य करने कहा। औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बस्तर अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में जन जन को मिल सके, इस कार्य हेतु मोर्चा के कार्यकर्ता अग्रणी रहें। भाजपा अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष बघेल ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री परीस बेसरा व आभार प्रदर्शन राधेश्याम पेन्द्रे ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बैदूराम कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, बलदेव मण्डावी,लखीधर बघेल, ललिता बघेल, धरमु मण्डावी, कुलेश्वर कश्यप,वामन वट्टी, परदेशी कश्यप,चमेली जिराम, त्रिवेणी रंधारी, गायत्री बघेल,संतोष गौर, भरत कश्यप,सुदराम कश्यप, कमल राम,पाकलू कश्यप, घनश्याम बघेल, शम्भू नाग,गंमचम मण्डावी,डोमु कश्यप, रामसिंह नाग,मोहन मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button