सुभाष पार्क में हाईमास्ट लाइट स्थापना कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे ने किया भूमिपूजन
हाईमास्ट लाइट से जगमगायेंगा शहीद पार्क चौक :- किरण देव

जगदलपुर = शुक्रवार को शहर के शहीद पार्क चौक के सामने स्थित सुभाष पार्क में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से हाईमास्ट लाइट स्थापना कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे के द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम सुभाष चन्द्र बोस जी के मूर्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को शहीद पार्क चौक के सुभाष पार्क में लागत 08 लाख रुपए से हाईमास्ट लाइट स्थापना का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा भूमिपूजन किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा शहीद पार्क चौक में सुभाष पार्क में हाईमास्ट लाइट स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया गया हाईमास्ट लाइट स्थापना से शहीद पार्क चौक एवं आसपास का क्षेत्र दुधिया रौशनी से जगमगाएगा। हाईमास्ट लाइट से शहीद पार्क के साथ साथ आसपास के क्षेत्र में दुधिया रोशनी से जगमगा उठेगा। हाईमास्ट लाइट से पार्क एवं चौपाटी में लोगों को सुविधा होगी। श्री देव ने हाईमास्ट लाइट को तय सीमा में स्थापित करने का निर्देश दिया। वही महापौर संजय पांडे ने कहा शहीद पार्क चौक के सुभाष पार्क में हाईमास्ट लाइट के स्थापना से आसपास रौशनी से जगमगाएगा। जिससे पार्क एवं चौपाटी में रौनक और बढ़ेंगी । क्षेत्र की जनता को सुविधा होगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, योगेन्द्र पांडे, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा, पार्षद आलोक अवस्थी,हरिश पारेख, नरसिंह राव,आशा साहू, राधिका यादव,रोशन सिसोदिया, संतोष गौर, खगेंद्र ठाकुर, श्याम सुंदर, एवं मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,परेश बसेरा , अभिलाष यादव, राजेश श्रीवास्तव, यशवर्धन राव, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।




