Breaking Newsजगदलपुर

झपटमारी कर शहर में आतंक मचाने वाले नकाबधारी युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अब तक शहर के विभिन्न 09 जगहों पर कर चुका था झपटमारी सुनसान और अंधेरी जगहों पर बैग रखीं लड़कियों/महिलाओं को बनाता था निशाना 

📌 झपटमारी कर बैग में रखे पैसे एवम् आभूषणों को रख फेंक देता था बैग एवं मोबाइल

📌 झपटमारी कर हो जाता था फ़रार 

📌 झपटमारी की बढ़ते घटनाओं को देखते हुए कोतवाली एवम साइबर टीम लगातार थी अलर्ट 

📌 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर पूरे शहर के हर चौक, सुनसान जगहों पर लगाकर रखा गया था टीम

📌 धरमपुरा कालीपुर के पास हुए आखिरी झपटमारी के तत्काल बाद आरोपी को घेराबंदी कर कर लिया गया गिरफ्तार 

📌 आरोपी कुथर, मारडूम का रहने वाला है

📌दोस्तो के साथ घूमने जाने के लिए झपटमारी कर, कर रहा पैसे इक्कठा 

📌 किए हुए झपटमारी के 08 बैग, 03 मोबाइल तथा सोने एवम् चांदी के आभूषण कुल लगभग 2.5 लाख के सामान बरामद 

📌 न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल 

📌नाम आरोपी – राजमन यादव पिता संपत यादव, उम्र 19 साल, ग्राम कुथर, थाना मारडू, जिला बस्तर

जगदलपुर =पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है इसी तारतम्य में शहर के दोनों थानों के विभिन्न जगहों में बाइक में तेजी से आकर बेरहमी झपटमारी कर आतंक मचाने वाले बदमाश नवयुवक पर को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में प्रार्थिया श्रीमती रश्मि केशरवानी पति स्व मनोज केशरवानी, 44 साल, साकेत कॉलोनी जगदलपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 28/06/26 को यह अपनी बेटी के साथ दंतेश्वरी मंदिर दर्शन करने गई थी कि सिरहासार चौक के पास पीछे एक मोटरसाइकिल में नकाब लगाए हुए अज्ञात व्यक्ति ने इसके पर्श को झपटमारी कर भाग गया कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 277/26 धारा 304.2 BNS अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात मोटरसाइकिल वाले आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि उसी तरह के नाकपोश व्यक्ति द्वारा उसी पैटर्न में दिनांक 02/07/26 को भी घर संसार, लालबाग के पास में भी झपटमारी करने की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को पता तलाश सरगर्मी से किया जा था कि दिनाँक 05/07/26 को धरमपुरा कालीपुर अटल आवास के पास शाम करीबन 16.45 बजे उसी पैटर्न में नकाबपोश व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल में एक महिला का पर्श को झपटमारी करने की रिपोर्ट तथा अन्य दो झपटमारी की रिपोर्ट पर कुल 05 प्रकरण अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक श्रीमान शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में आरोपी को पूरे शहर में मुखबिर एवम् प्रत्येक संवेदनशील जगहों पर टीम लगाकर पातातलाश किया जा रहा था कि दिनांक 06.07.26 को दोपहर में एक नाकापोश व्यक्ति को दलपत सागर तरफ से पावर हाउस चौक की ओर आना पता चलने से थाना कोतवाली टीम तथा साइबर टीम के साथ

उक्त बाइक में आ रहे नकाबपोश व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पकड़ाने पर नकाबपोश व्यक्ति के हुलिया को प्रार्थियों से वेरिफाई करवाया गया तथा पूछताछ किया गया, उसके पिट्ठू बैग में मिले पैसे तथा अन्य के नाम से मिले एटीएम के आधार पर संदेही व्यक्ति को बारीकी से पूछताछ किया गया जिसने अब कोतवाली क्षेत्र में 05 तथा बोधघाट क्षेत्र में 04 कुल 09 जगहों पर झपटमारी कर अपराध करना स्वीकार करते हुए मेमोरेंडम अनुसार झपटमारी किए हुए 08 बैग तथा 03 मोबाइल, लगभग 02 लाख के सोने चांदी, एटीम कार्ड्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सील, ड्राइविंग लाइसेंस, 800/ रुपए नकद को वजह सबूत में जप्त किया गया, आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को दिनांक 06.07.26 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 07.07.26 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-

निरीक्षक – लीलाधर राठौर

उनि. – प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम,

PSI- भूपेंद्र पैकरा, रानी सोनी, अफ़साना

सउनि – बिजेंदर सिग, परिमल दास,

प्र आर- विनोद चांदने, राजेश राजपूत, राजू टोप्पो

आरक्षक – सोनू गौतम, प्रदीप, हेमचंद, महेंद्र पटेल, मंहगू कश्यप, धर्मेंद्र सिंग, कृष्णा नेताम, रंगलाल खरे, अमर सिंह बेसरा, धनेश्वर यादव, तरुण कुमार यादव।

म. आर.- रीना अनंत,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button