सुकमा

साइंस पार्क में विद्यार्थियों ने विज्ञान के रोचक प्रयोगों से बढ़ाई समझ

सुकमा = कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सोमवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पावारास (विकासखंड सुकमा) के 39 विद्यार्थियों ने साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को प्रयोगात्मक रूप में समझते हुए आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपने ज्ञान का विस्तार किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को गति के नियम, दोलन, सूर्य घड़ी, तरंग, ध्वनि की गति, घर्षण, डीएनए तथा भार जैसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सिद्धांतों की सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। वैज्ञानिक उपकरणों और मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने इन अवधारणाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा, जिससे उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा और अधिक प्रबल हुई।

साइंस पार्क के वीआर (वर्चुअल रियलिटी) कक्ष में विद्यार्थियों ने आधुनिक वीआर तकनीक के जरिए घर्षण, मानव कोशिकाएं, रक्त कोशिकाएं तथा गाय के पाचन तंत्र पर आधारित विशेष वीडियो का अवलोकन किया। इसके बाद विषय से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थियों ने अपनी समझ का प्रदर्शन किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए विज्ञान को अनुभवात्मक और रोचक ढंग से सीखने का एक यादगार अवसर साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button