Breaking Newsबस्तर संभागसुकमा

अफसर नहीं, पहले जिम्मेदार पिता, सुकमा एसडीएम ने खुद सिंगल विंडो पहुंचकर बनवाया 1 वर्षीय बेटी का बाल आधार

सुकमा = अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) सुकमा  सूरज कश्यप ने एक जिम्मेदार पिता और सजग अधिकारी के रूप में प्रेरक मिसाल पेश की है। उन्होंने सुकमा स्थित सिंगल विंडो सेंटर पहुंचकर अपनी एक वर्षीय नन्हीं बेटी का ‘बाल आधार’ पंजीकरण करवाया। एक प्रशासनिक पद पर रहते हुए आम नागरिक की तरह केंद्र पहुंचकर बेटी का नामांकन कराना यह संदेश देता है कि बच्चों की पहचान का पंजीकरण शुरुआती उम्र में ही कराना कितना आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

एसडीएम श्री कश्यप की इस पहल ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की पारदर्शिता और सुगमता को भी रेखांकित किया। सिंगल विंडो काउंटर पर बिना किसी रुकावट और बेहद सुगम प्रक्रिया के साथ पंजीकरण पूरा हुआ। यह सुखद अनुभव दर्शाता है कि जिले के सेवा केंद्र आम जनता के लिए कितने नागरिक-हितैषी, सहज और प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं, जहां कतार में खड़े हर व्यक्ति को त्वरित सेवाएं मिल रही हैं।

​इस अवसर पर जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने छोटे बच्चों का बाल आधार अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में उन्हें पहचान पत्र और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कोई असुविधा न हो। एसडीएम द्वारा खुद आगे आकर अपनी बेटी का नामांकन कराने की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है, जिससे प्रेरित होकर अन्य अभिभावक भी अपने बच्चों के समय पर आधार पंजीयन के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button