पच्चीस साल के कुशासन से नारायणपुर को मुक्त करने का समय आ गया है:-केदार
नगर पालिका चुनाव को लेकर वनमंत्री ने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

नारायणपुर:-आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है और इसी के चलते आज भाजपा ने नगर के बुधवारी बाजार स्थल पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज किया। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री एवं नारायणपुर के स्थानीय विधायक केदार कश्यप एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी शालिनी राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए केदार कश्यप ने आह्वान किया कि नारायणपुर नगर पालिका परिषद में लगभग 25 साल से कुशासन कांग्रेस की सरकार है जिसको उखाड़ के फेंकने का समय आ गया है और नगर पालिका में भाजपा को जीता कर नगर को विकास के रास्ते पर दौड़ना है। कश्यप ने आगे कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार राज्य में भाजपा की सरकार अब आप सभी कार्यकताओं की जवाबदारी है कि नगर पालिका में अध्यक्ष भाजपा का हो और आपका वार्ड पार्षद भी भाजपा का होना चाहिए क्योंकि विकास एक गाड़ी के समान दौड़ता है अगर गाड़ी का दो पहिया एक जैसा हो और दोपहिया अलग होतो विकास की गाड़ी चल नहीं पायेगी इसलिए गाड़ी के चारों पहिया एक जैसा होना चाहिए। मैं आप सभी से आह्वान करता हू पूरी ताकत के साथ इस चुनाव में उतरे और भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी एवं 15 वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत के विजय श्री दिलवाए।
वहीं शालिनी राजपूत ने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब ज्यादा समय नहीं रह गया है चुनाव को सभी कार्यकर्ता अपने अपने वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करे और बीते कांग्रेस के कुशासन कार्यकाल को खत्म कर नगर पालिका में कमल खिलाना है। राजपूत ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ को अपने कार्यकाल में 5 साल पीछे ले जाने वाले काँग्रेस पार्टी को आपने सबक सिखाया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायी और इस एक वर्षों में विष्णुदेव साय जी ने अपने घोषणा पत्र के वादे पूरे कर दिए। महतारी वदन हो या गरीबो का पक्का मकान या किसानों को 3100 रुपये धान सभी वादे 1 वर्षों में ही पूरे हुए। इसके अतिरिक्त चहुमुखी विकास छत्तीसगढ़ में हो रहा है।
वही नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी इन्द्र प्रसाद बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी विष्णु देव सरकार की योजनाओं को घर घर तक ले जाए।
हमने अब तक केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार बनाई है. नगर पालिका में भी जनता अगर हमें विजयी बनाती है तो यहां पर ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी. ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास के कामों में तेजी आएगी.
इस कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार वरिष्ठ नेता रूपसाय सलाम बृजमोहन देवांगन गौतम गोलछा ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान 15 वार्डो के भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहे।