Jagdalpur

भाजपा ने दादा बलीराम कश्यप को याद किया

 

♦️= पूर्व सांसद बलीराम कश्यप की 14 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

जगदलपुर = भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल ने आज सोमवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व कद्दावर जननेता स्व. बलीराम कश्यप को उनकी 14 वीं पुण्यतिथि पर याद किया। सीरासार चौक के समीप स्थापित स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये भाजपा नेताओं ने कहा कि दादा बलीराम कश्यप हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत रहेंगे। बस्तर क्षेत्र के विकास के लिये दादा बलीराम कश्यप सदैव अपनी आवाज बुलंद करते रहे। बस्तर का आज विकसित स्वरूप स्व. बलीराम कश्यप के अथक प्रयास व संघर्ष का ही प्रतिफल है। उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

श्रंद्धाजलि सभा में दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. बलीराम कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय,निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, श्रीनिवास मिश्रा, अश्विन सरडे, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी,नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, सफीरा साहू, आलोक अवस्थी, निर्मल पाणिग्रही,संग्राम सिंह राणा, दिगंबर राव, राजपाल कसेर, बृजेश भदौरिया, अनिल लुंकड़, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, शशिनाथ झा, नरेन्द्र पाणिग्रही,आशुतोष पाल, त्रिवेणी रंधारी, रौशन सिसोदिया,भारती श्रीवास्तव, दिनेश पाणिग्रही, गोविन्द ईनाणी,लक्ष्मण झा, पंकज आचार्य, अमरनाथ झा,नागेश्वर राव, रौशन झा, सुनील दास, मनोज ठाकुर, परेश ताटी, अतुल कौशल, अतुल सिम्हा, सुब्रतो विश्वास, राजेश श्रीवास्तव आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button