Jagdalpur

प्राकृतिक वन संपदा बस्तर की पहचान व धरोहर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

 

🛑 कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित किये जाना बस्तर के लिये गौरव के क्षण – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर   =भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को के विश्व धरोहर की सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किया जाने पर कहा कि यह हमारे बस्तर वासियों के लिए काफी गर्व का विषय है कि विश्व पटल पर बस्तर की पहचान अपने प्राकृतिक वन संपदा से संपन्न,साल वनों के नाम से प्रसिद्ध बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर स्थल में अस्थाई शामिल किया गया है।  किरण देव ने कहा यह बस्तर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए ऐतिहासिक समय है । कांगेर घाटी लगभग 200 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित है। जो देश व विदेश के पर्यटकों और जैव विविधता के अध्ययन के लिए आदर्श स्थल है। कांगेर घाटी अपने अद्भुत, अद्वितीय जैव विविधताएं ,प्राकृतिक सुंदरता शानदार जलप्रपातों के लिए प्रसिद्ध है । यह स्थल प्राकृतिक प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है ।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button