Breaking NewsJagdalpur

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में भानपुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप हुए शामिल

ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की शौर्यगाथा है - पूर्व सांसद दिनेश कश्यप

भानपुरी /जगदलपुर= गौरवशाली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में आज भानपुरी नगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जहां नेशनल हाइवे स्थित संतोषी माता मंदिर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर भानपुरी नगर के विभिन्न वार्डों से गुजरी। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस तिरंगा रैली ने नगरवासियों के दिलों में नया जोश और गर्व भर दिया।

सैकड़ों की संख्या में नगरवासी – युवा, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठजन हाथों में तिरंगा थामे, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ नगर की सड़कों पर उतरे। यह आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान के समर्थन में किया गया था।

रैली का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप ने किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की शौर्यगाथा है, और यह रैली राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा और सम्मान की अभिव्यक्ति है।

भानपुरी नगर में पहली बार किसी राष्ट्रवादी अभियान को लेकर इतना भव्य आयोजन देखने को मिला। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया और भारतीय सेना के समर्थन में अपनी एकजुटता दर्शायी।

इस ऐतिहासिक आयोजन ने भानपुरी नगर को देशभक्ति की ऊर्जा से सराबोर कर दिया। वहीं यह रैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, रुपसिंह मण्डावी, निर्देश दिवान, जमुना ठाकुर, विजय पांडे, प्रवीण सांखला,खितेश मौर्य, खुलेश्वर कश्यप, असगर खान, गौरव कश्यप,तुलसु कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, कमलेश दिवान, जयमनी ठाकुर, किशन सेन, भूषण गुप्ता, ओमप्रकाश कश्यप, आसमन बघेल, लक्ष्मी बैद, रमेश दिवान, माता बहनों सहित भारी संख्या में नगरवासी भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button