भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में गरावण्ड़खुर्द में 32.50 लाख रूपए के सीसी सड़क निर्माण कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन
जगदलपुर = जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने गरावण्ड़खुर्द में लाखों के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने गरावण्ड़खुर्द में सीसी सड़क निर्माण कुम्हरावंड मुख्य मार्ग से कलचा सीमा तक 500 मीटर लागत 16.25 लाख रूपए एवं महारा पारा आंतरिक गली में 500 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 16.25 लाख रूपए के विधिवत भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार के बनने के बाद प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं, जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा दायित्व है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है। गरावण्ड़खुर्द में सीसी रोड की मांग क्षेत्र की जनता ने वर्षों से मांग रखा था। क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप आज सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। सड़क,नाली,पेयजल, शिक्षा, विधुत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र में कार्य किया जायेगा।
सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विकास अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिन्दु साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप,विद्याशरण तिवारी, हरि साहू, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, संरपंच लछनदई बधेल,महादेव बाकडे,उप सरपंच मोहन सेठिया,राजेश शर्मा, सीमांचल दास,महादेव बधेल, रूपेश समरथ,लक्ष्मीधरत, विकास पात्रों,एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।