Jagdalpur

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के परिणाम घोषित, बस्तर जिले के प्रदर्शन राज्य से बेहतर

जगदलपुर =10 जुलाई विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों के प्रदर्शन को समझना महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2001 से एनसीईआरटी द्वारा राष्ट्रव्यापी उपलब्धि सर्वेक्षणों के माध्यम से भारत के स्कूली शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि करता आ रहा है। जिसका परिणाम है कि हम योग्यता-आधारित शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए शिक्षा के एक नए युग में कदम रख रहे हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अपेक्षाओं को पूरा करने में आगे की कड़ी परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लेखित महत्वाकांक्षी उद्देश्यों के साथ विशेष रूप से संरेखित फाउंडेशनल, प्रारंभिक और मध्य चरणों में शिक्षार्थियों की प्रगति का व्यापक मूल्यांकन करेगा। 4 दिसंबर 2024 को निर्धारित इस ऐतिहासिक सर्वेक्षण में 75,565 अद्वितीय स्कूल शामिल हुए, जो ग्रेड 3, ग्रेड 6 और ग्रेड 9 में 22,94,377 से अधिक छात्रों तक पहुंचे तथा भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हमारे आस-पास की दुनिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों में दक्षताओं का सावधानीपूर्वक आकलन किया। 4 दिसंबर 2024 को राष्ट्र स्तर पर सम्पन्न हुई इस परीक्षा की रिपोर्ट के अनुसार बस्तर जिले के कुल 91 स्कूल से 2255 विद्यार्थी एवं 339 शिक्षक सैंपल के आधार पर परिणाम जारी कर दिए गए हैं। कलेक्टर श्री हरिस एस. के मार्गदर्शन में जिले में सम्पन्न हुई इस परीक्षा के परिणाम विगत कई वर्षों में जिले द्वारा किए गए प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए देश और छत्तीसगढ़ राज्य से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। परख के आधिकारिक वेबसाइट में जारी परिणाम के आधार पर बस्तर जिले के प्रदर्शन निम्नानुसार है।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button