Jagdalpur

रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों की भावनात्मक पहल

सरहद पर तैनात वीर जवान भाइयों के लिए भेजेंगी राखी

महापौर संजय पाण्डे ने भी भेंट की राखी

जगदलपुर:- रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनों ने एक विशेष पहल करते हुए सरहद पर तैनात देश के वीर जवानों को राखी भेजने का निर्णय लिया है। यह कदम भाई-बहन के इस पावन पर्व को देशभक्ति की भावना से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। महिला मोर्चा की बहनों ने सैकड़ों राखियाँ एकत्र की हैं, जिन्हें भारतीय सेना के माध्यम से सीमावर्ती इलाकों में तैनात सैनिकों तक पहुँचाया जाएगा। इसके साथ ही सैनिकों के नाम संदेश-पत्र और मिठाइयाँ भी भेजी जाएँगी। जगह-जगह से राखियाँ एकत्र कर महिला मोर्चा की बहनें उसे सुरक्षित रख रही हैं। महिला स्व सहायता समहू की बहनें, महतारी वंदन से लाभान्वित बहनें, भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता सभी इस नेक काम में अपनी सहभागिता दे रहे हैं। महापौर संजय पाण्डे ने भी एक हजार राखियाँ महिला मोर्चा की बहनों को दिया।

संजय पाण्डे ने कहा रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के स्नेह का पर्व है। हर साल महिला मोर्चा की बहनें रक्षाबंधन पर्व को बड़े ही उत्साह व धूमधाम से मनाती हैं। रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों की यह भावनात्मक पहल सराहनीय है

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा ने कहा देश की रक्षा में लगे हमारे वीर सपूत हमारे सच्चे रक्षक हैं। रक्षाबंधन पर हम उन्हें राखी भेजकर यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरा देश उनके साथ है और उन्हें अपना भाई मानता है। इस भावनात्मक पहल से न केवल जवानों को मनोबल मिलेगा, बल्कि देश के नागरिकों और सैनिकों के बीच भावनात्मक संबंध भी और मजबूत होंगे। प्रदेश के आव्हान पर सभी जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बस्तर जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग-अलग जगह से राखियाँ एकत्र कर रही हैं।

भाजपा कार्यालय में महापौर संजय पाण्डे, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, सुधा मिश्रा, सफिरा साहू, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, उमा मिश्रा, गायत्री कश्यप, नेहा ध्रुव, रोशन सिसोदिया, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, किरण सेन, विभा सिंह, डाकेश्वरी पांडे, ललिता बघेल, कुसुम परिहार, माहेश्वरी ठाकुर, अलका सेंगर, माधवी मंडल, रेखा सिंह, रामकुमारी यादव, अनीता पटेल, अनीता भारत, मीना विश्वकर्मा, गीता नाग, शोभा रानी, करमजीत कौर, किरण दीवान, झरना मोहंती सहित महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रही।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button