बस्तर में पहली बार स्वास्थ्य सुविधा में होगा विस्तार, कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड,पैलेटिव केयर एवं एनआरसी वार्ड के सर्वसुविधायुक्त होगें भवन 08 करोड़ 92 लाख की लागत से होगा निर्माण
महारानी अस्पताल परिसर में प्रस्तावित कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड, पैलेटिव केयर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड निर्माण के स्थल निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया
जगदलपुर। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महारानी अस्पताल परिसर में करोड़ों रुपए लागत से बनने वाले कैंसर वार्ड,डायलिसिस वार्ड, पैलेटिव केयर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड निर्माण कार्य के लिए स्थल निरीक्षण कर संबंधित विभाग को निर्देश दिया। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने विभाग को निर्देश दिया।
महारानी अस्पताल परिसर में बस्तरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में संवेदनशील भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कैंसर वार्ड,डायलिसिस वार्ड एवं पैलेटिव केयर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड व अन्य सुविधाओं के लिए भवन निर्माण पर राशि स्वीकृत करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर मांग रखी थी।जिसपर बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते संवेदनशील सरकार ने मांग को पूरा करते संबंधित कार्य के लिए राशि की स्वीकृति दी। जिसपर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कैंसर वार्ड,डायलिसिस वार्ड,पैलेटिव केयर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड के निर्माण के लिए महारानी अस्पताल परिसर का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। स्थल निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हम सजगता के साथ चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं। श्री देव ने कहा बस्तरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए इन कार्यो के भवन निर्माण से हमारे बस्तर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुविधाएं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। आगामी माह में स्वीकृति प्राप्त हुई कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड एवं पैलेटिव केयर वार्ड का निर्माण लागत 04 करोड़ 62 लाख रुपए से जल्द निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जायेगा। जिसके लिए निविदा प्रक्रिया हो चुकी है। इस वार्ड में दीर्घायु कैंसर वार्ड जिसमें कीमोथेरेपी, रेडिएशन इम्यूनोरेपी जैसे उपचार सुविधा होगी। डायलिसिस वार्ड में मरीजों को नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है। साथ ही जिसका चरणबद्ध तरीके से निमार्ण कार्य होंगे। वहीं एन आर सी वार्ड तीव्र को पोषण से पीड़ित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी। जिसकी लागत 04 करोड़ 30 लाख रुपए से निमार्ण कार्य होंगे।जिनके निर्माण के लिए आज स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। श्री किरण देव ने कहा बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए हम वचनबद्ध है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा में उपकरणों की भी व्यवस्था किया जायेगा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा में जो भी अच्छा कार्य है उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। जिसमें महारानी अस्पताल परिसर में महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है। सभी कार्य निविदा प्रक्रिया में है। जिसके लिए जल्द कार्य कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, आलोक अवस्थी,राजेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा,श्री सिन्हा,डा आरबीपी गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
वहीं महारानी अस्पताल परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की बात कही।