सुकमा

जिले में देशभक्ति, एकता और प्रेम का संदेश बनी स्वतंत्रता दौड़

अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने दिलाई सद्भावना दिवस की शपथ

विभिन्न वेशभूषा में सम्मिलित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सुकमा = कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार एसपी  किरण चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत  मुकुन्द ठाकुर, अपर कलेक्टर  गजेंद्र ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी  जीआर मंडावी और जिला खेल अधिकारी  विरूपाक्ष पौराणिक के मार्गदर्शन में आज सुकमा जिले में सुबह 7 बजे स्वतंत्रता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित इस दौड़ में छग राज्य महिला आयोग की सदस्या सुश्री दीपिका सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  धनीराम बारसे,  विश्वविजय सिंह, नगर पालिका परिषद् के जनप्रतिनिधि, शिक्षा एवं खेल विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नगर के सभी वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों ने दंतेवाड़ा चौक में भारत माता एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ की शुरुआत की।

यह दौड़ दंतेवाड़ा चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मिनी स्टेडियम सुकमा में संपन्न हुई। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  धनीराम बारसे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आज़ादी कई स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत का परिणाम है। यह स्वतंत्रता दौड़ हमें उन सेनानियों के योगदान की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है जहां राष्ट्रीय त्योहारों में जाति-पाति का भेदभाव नहीं होता और सभी राष्ट्रीय हित में सदैव तैयार रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का आग्रह किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता दौड़ में विभिन्न वेशभूषा में शामिल हुए प्रतिभागियों को पारितोषिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button