सुकमा

226 वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा गोमगुड़ा में मेडिकल कैम्प का आयोजन

भारत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों एवं योजनाओं के बारे में जागरूकता प्रदान किया।

226 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव उनके साथ खड़ी है तथा हमेशा उनकी सहायता में तत्पर रहेंगें

सुकमा = 226 वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बी, सी/226 FOB गोमगुड़ा (सुकमा) में मेडिकल कैम्प का आयोजन दिनांक 15/06/2025 (रविवार) को पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) रेंज केरिपुबल सुकमा के मार्ग निर्देशन एवं  धन सिंह बिष्ट, कमाण्डेट 226 वाहिनी केरिपुबल की देख-रेख में जनसहयोग कार्यकम के तहत बी/226 एवं सी/226 बटालियन के FOB गोमगुड़ा कैम्प (पुलिस स्टेशन चिन्तलनार) के ग्राम गोमगुड़ा में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।

इस मेडिकल कैम्प के में गोमगुड़ा के आसपास के आदिवासी पुरुष, महिलायें एवं बच्चे सम्मिलित हुए। इस अवसर पर . रण विजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 226 वाहिनी ने ग्रामीणवासियों को संबोधित करते हुए सभी को देश के अग्रणी विकास में भागीदारी देने तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा एंव भारत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों एवं योजनाओं के बारे में जागरूकता प्रदान किया।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए विश्वास दिलाया कि 226 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव उनके साथ खड़ी है तथा हमेशा उनकी सहायता में तत्पर रहेंगें।

इस मेडिकल कैम्प के दौरान इस वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉ बालाकृष्णा.जी. चिकित्सा अधिकारी द्वारा आदिवासी ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों की निःशुल्क परीक्षण, जाँच पड़ताल की एवम् उन्हें विभिन्न प्रकार की दवाईयां एवं न्यूट्रिसन इत्यादि का वितरण किया, साथ ही उन्होंनें मलेरिया एवं ऋतु संबंधी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यकम में. रण विजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 226 वी वाहिनी, डॉ० बालाकृष्णा, चिकित्सा अधिकारी, विश्वनाथ आर्या, सहायक कमाण्डेट, अभिषेक कुमार सहायक कमाण्डेट एवंम् अधिनस्थ अधिकारी  जवान उपस्थित रहे। इस मेडिकल कैम्प से 226 वाहिनी केरिपुबल एवम् स्थानीय नागरिकों के मध्य विश्वास एवम् सहयोग बढ़ा है जोकि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button