Breaking Newsजगदलपुरबस्तर संभाग

प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंत्र जप एवं हवन का आयोजन किया गया

जगदलपुर = सावन के पवित्र मास में भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंत्र जप एवं हवन का आयोजन जगन्नाथ मंदिर परिसर में किया गया।

विगत तीन दिनों से अनवरत मंत्र का जाप पंडितो द्वारा किया जा रहा था

आज चौथे दिवस पूर्णाहुति हवन का कार्यक्रम किया गया । जिसमें पूरे बस्तर संभाग से लोग स्वमय शामिल होकर इस पूर्णाहुति में सहभागी बने

पूर्णाहुति प्रदेश अध्यक्ष के बड़े भ्राता कुमार जयदेव के द्वारा संपन्न कराया गया

इस पूजा अनुष्ठान कार्यक्रम में सभी समाजों और संगठनों और राजनैतिक दल के लोगों की सहभागिता इस बात इंगित करता है कि किरण देव के संबंध लोगो से कितने निकट है।

बता दें कुछ दिन पूर्व किरण देव की सड़क दुर्घटना हुई थी। जिनका उपचार मेदांता अस्पताल मे चल रहा है। उनके सफल शल्य क्रिया (ऑर्थो सर्जरी) संपन्न होने के बाद आज गुरुवार को महामृत्युंजय जाप आयोजन समिति के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना हेतु महामृत्युंजय मंत्र जप दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक किया गया ।

महामृत्युंजय जाप आयोजन समिति ने महामृत्युंजय मंत्र जप एवं हवन की समापन पूर्णाहुति के पावन अवसर पर समस्त बस्तर वासियों को सादर आमंत्रित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button