मतदान के पूर्व भाजपा ने दिखाई ताकत, दिग्गज नेताओं ने लोगों से संवाद कर भाजपा के लिए मांगा समर्थन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे सहित बस्तर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने किया मतदाताओं से संवाद
जगदलपुर = चुनावी प्रचार शोर थमने के बाद सोमवार को निकाय चुनाव हेतु मतदान से ठीक 1 दिन पूर्व बस्तर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जगदलपुर नगर निगम की सीट पर अपना दावा मजबूत करने कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों के साथ माई दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण से नगर के मुख्य मार्ग पर लोगों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया।
बता दें कि जगदलपुर नगर निगम मैं महापौर और 48 पार्षदों के निर्वाचन हेतु मंगलवार 11 फरवरी को मतदान होना है लेकिन आज सोमवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने स्वयं लोगों से संवाद किया।
इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे और अन्य नेता मुख्य मार्ग में जनसंवाद करते हुए मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जगदलपुर की जनता ने हमेशा से ही भाजपा को अपना समर्थन और प्यार दिया है इसलिए इस बार नगर निगम जगदलपुर में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। शहर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना तय है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा नगर में विगत एक वर्ष में किए गए अपने विकास कार्यों के आधार पर जनता की अदालत में प्रस्तुत हुई है और नगर के पूरे 48 वार्डों की जनता भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेगी।मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जगदलपुर में रिकॉर्ड मतों से महापौर सहित 48 वार्डो में जीत का परचम लहराएगी।
महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने नगरवासियों से 11 फरवरी 2025 को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट महत्वपूर्ण है इसलिए सभी नगरवासी बीजेपी के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी आहुति दें।