Jagdalpur

भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

केन्द्र की मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलायेगी संकल्प से सिद्धी तक अभियान, 25 जून तक होंगे विविध कार्यक्रम

= भाजपा ने किया जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

= प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्पों को सिद्ध किया है – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

= मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में भारत समृद्ध व शक्तिशाली बना – बस्तर सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर= केन्द्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में संकल्प से सिद्धी अभियान चलाया जा रहा है। इस विषय पर आज मंगलवार को भाजपा जिला बस्तर द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव उपस्थित रहे। श्री देव ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये 25 जून तक चलाये जा रहे संकल्प से सिद्धी अभियान को लेकर कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो घोषणा करते हैं, उसे धरातल पर साकार रूप देते हैं। केन्द्र में स्थापित भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ा हैं, मजबूत हुआ है। दुश्मनों को घर में घुसकर भारत धूल चटाता है। मोदी सरकार के 11 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के प्रत्येक कार्य धरातल पर दिखते है। आमजनों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला है और लगातार मिल रहा है। किरण देव ने कहा कि संकल्प से सिद्धी तक कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों को जुड़ना है और निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों के मध्य पहुंचना है। श्री देव ने कहा कि जिन्हें भी कार्यक्रम विषयक दायित्व सौपें गये हैं, उसका निर्वहन बडी़ गंभीरता से करना है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश समृद्ध व शक्तिशाली हुआ है। भारत का प्रत्येक नागरिक इस बेहतर बदलाव को समझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अपने संकल्पों को सिद्ध किया है व जनहित की योजनाओं को जन जन तक सफलतापूर्वक क्रियान्वित भी किया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष व संकल्प से सिद्धी तक अभियान के संयोजक रुप सिंह मण्डावी ने विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया। आयोजन के समापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नक्सली हमले में बलिदान हुये कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के संकल्प से सिद्धी कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, व्ही एस राजपूत, ललिता बघेल, बाबुल नाग, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा सहित जिले के सभी मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button