बीजापुर

17और 18को होगा विकासखण्ड स्तरीय तथा बस्तर पंडुम’’ प्रतियोगिता

भैरम गड़ से भूषण सेठिया

बीजापुर = भैरमगढ़ ब्लॉक मै आज 17 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग जनजातिय बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ की स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक परंपरा से परिपूर्ण बस्तर अंचल के लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खानपान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य, पेय पदार्थों के मूल स्वरूप को संरक्षण संवर्धन एवं कला समूहों के सतत् विकास तया जनजातिय कलाकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से ’’बस्तर पंहुम 2025’’ के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 17मार्च से 18 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाना है

’’बस्तर पंहुम’’ प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल ग्राउण्ड भैरमगढ़ में नियत है। इसके सफल संचालन हेतु जनपद सीईओ भैरमगढ़ क़ो उक्त कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। साथ ही ग्राम के नृत्य दल की उपस्थित थे…..

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button