Jagdalpur

बस्तर का युवराज सिंह विश्व म्युथाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने बैंकाक थाइलैंड के लिए रवाना हुए

25 सदस्यीय दल में 17 खिलाडियों में छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी युवराज का चयन युवराज के पिता राजेंद्र राजपूत भारतीय म्युथाई दल में पालक के रूप में बैंकाक जाएंगे।

 

जगदलपुर : अंतर्राष्ट्रीय आलोम्पिक संघ ( आई ओ सी ) से मान्यता प्राप्त संस्था आई एफ एम ए की भारत में मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्युथाई एसोसिएशन इण्डिया ( यू एम ए आई ) के तत्वावधान में भारतीय म्युथाई दल बैंकाक थाईलैंड में आयोजित दिनांक 12 से 19 सितम्बर 2024 तक स्थान पैरागांन हॉल, सियाम पैरागान बैंकाक थाइलैंड में विश्व म्युथाई चैंपियनशिप में भाग लेने जगदलपुर से 09 सितंबर को हावड़ा एक्सप्रेस से कलकत्ता रवाना हुए 11 सितम्बर की शाम को कलकत्ता से बैंकाक थाईलैंड के लिए रवाना होंगे

यह अत्यंत हर्ष एवम गौरव का विषय है कि दूरस्थ बस्तर अंचल से गत सात वर्षो से अपने वजन वर्ग में म्युथाई चैंपियन जगदलपुर निवासी 15 वर्षीय युवराज सिंह राजपूत भारत का प्रतिनिधित्व करेंगा यह भी उल्लेखनीय है कि युवराज छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी है जो इस विश्व चैंपियनशिप में भाग लेगा युवराज के पिता राजेंद्र सिंह राजपूत भी अपने पुत्र के साथ भारतीय म्युथाई दल के साथ पालक के रूप में बैंकाक थाइलैंड जा रहे हैं चूंकि युवराज नाबालिक है नियमानुसार पिता के संरक्षण में युवराज को जाने की अनुमति है युवराज ने गत वर्ष 9 से 21 अगस्त 2022 को मलेशिया में आयोजित वर्ल्ड यूथ म्युथाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था 25 सदस्यीय भारतीय म्युथाई दल में 17 खिलाड़ी 01 कोच 01 मैनेजर 04 रेफरी अध्यक्ष सचिव फेडरेशन ऑफिसियल शामिल हैं भारतीय म्युथाई दल फेडरेशन यू एम ए आई के महासचिव श्रीराम चौधरी अध्यक्ष परशंजित के नेतृव में बैंकाक थाईलैंड जा रहा है छत्तीसगढ़ राज्य म्युथाई संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं खिलाडिय़ों को आशा ही नहीं वरन विश्वास है की युवराज सिंह इस अंतराष्ट्रीय आयोजन में भारत के लिए पुनः पदक जीतकर बस्तर अंचल और छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में प्रतिस्थापना करेगा। युवराज का भारतीय टीम में चयन होने पर बस्तर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष किरण देव योगेन्द्र पाण्डे राणा घोष यशवर्धन राव कविता मकसूदा सुमन राव नवीन कुमार शालेंद्र कुमार कोच, अब्दुल मोईन ने शुभकामनाएं के साथ रवाना किया गया।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button